फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाठकों का प्रेम किसी भी लेखक के लिए संजीवनी होता है'

Tue, 26 Dec 2017 12:40 PM IST
बेरिल बेनब्रिज, मशहूर लेखिका
विज्ञापन
Beryl Bainbridge
विज्ञापन
मेरे पिता बेहद बौद्धिक, अच्छे पाठक और लेखक थे, हालांकि मात्र दस साल की उम्र में ही उन्होंने स्कूल जाना छोड़ दिया था। वह उद्यमी थे, लेकिन मंदी के दौरान उनका सब कुछ खत्म हो गया। मंदी से उबरने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया, लेकिन अंततः दिवालिया हो गए।
विज्ञापन


उसके बाद मेरे नाना ने लिवरपूल से थोड़ी दूरी पर हमारे लिए एक घर खरीद दिया। मेरा और मेरे भाई का पालन-पोषण उसी घर में हुआ। आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद मेरे माता-पिता ने हम दोनों को अच्छी शिक्षा दिलाई। भगवान जाने वह स्कूल की फीस कैसे चुकाते थे! जब मैंने पहला उपन्यास विकेंड विद क्लाउड लिखा, तो मैं सोचती थी कि इसके प्रकाशित होने के बाद जब मैं सड़क पर निकलूंगी, तो हर कोई कहेगा, यह एक लेखिका है।

उसके बाद मेरा दूसरा उपन्यास अनदर पार्ट ऑफ वुड भी प्रकाशित हुआ। लेकिन किसी ने भी मेरे उन दोनों उपन्यासों को नोटिस नहीं लिया। नतीजतन मैंने लिखना छोड़ दिया और अगले तीन वर्षों तक बेहद असहज रही। फिर एक दिन महिला ने मुझे अपने बेटे के बारे में जानने के लिए फोन किया, क्योंकि उनका बेटा मेरे बेटे के साथ खेल रहा था।
विज्ञापन


उनके पूछने पर जब मैंने अपना नाम बताया, तो उन्होंने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उन्होंने मेरी दोनों किताबें पढ़ी हैं और वे बहुत शानदार हैं। वह अन्ना हेयक्राफ्ट थीं, जिन्होंने बाद में स्वयं कई उपन्यास लिखे। उनकी बातों ने मुझे बेहद रोमांचित किया और फिर मैं पूरे जोश के साथ लेखन की ओर लौटी। पाठकों का प्रेम किसी भी लेखक के लिए संजीवनी होता है।
विज्ञापन


-लिवरपूल (यूके) की मशहूर लेखिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें