बारिश के मौसम से पहले यह मुनिया घास के सरकंडों में गोलाकार घोंसला बनाती है।
- फोटो : Bhaarat Vyas
झुण्ड में रहने वाली ये मुनिया जलाशय आदि के आर्द्र स्थान के पास पाई जाती हैं, जहां लम्बी घास, नरकुल, सरपत आदि की बहुतायत हों। इसके इलावा झाड़ियों व घास के मैदानों में भी इन्हे देखा जा सकता है। मई महीने में इनकी चोंच लाल होनी शुरू हो जाती है और शीत ऋतू के साथ गहरे रंग की हो जाती है। अप्रैल तक यह चोंच काले रंग की हो जाती है। बारिश के मौसम से पहले यह मुनिया घास के सरकंडों में गोलाकार घोंसला बनाती है। यह चिड़िया एक बार में पांच से छह अंडे दे सकती है।