सिंधिया के बजाय खुद पुनः राज्यसभा जाने की जुगत में लगे रहे दिग्विजय सिंह अब सरकार गिरने की प्रबल आशंका के जिम्मेदार ठहराए जा रहे हैं?
- फोटो : social media
क्या तीसरी सीट पर भी दांव लगाएगी भाजपा
भाजपा को पहले एक ही सीट मिलने के आसार थे, लेकिन नए समीकरण में ये दो हो गई। अब सवाल ये है कि भाजपा उम्मीद न होते हुए भी तीसरी सीट पर दांव लगाएगी? जैसा वो एक बार तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया पर लगा चुकी है। अगर हां तो इस बार गोटिया की भूमिका में कौन हो सकता है? सरकार बचाने में उलझी सरकार राज्यसभा चुनाव में किसे उतारेगी?
सिंधिया के बजाय खुद पुनः राज्यसभा जाने की जुगत में लगे रहे दिग्विजय सिंह अब सरकार गिरने की प्रबल आशंका के जिम्मेदार ठहराए जा रहे हैं? क्या अब कांग्रेस उन्हें मौका देगी भी? यह सवाल काग्रेस में भी पूछा जा रहा है। फिर कौन होगा कांग्रेस उम्मीदवार? पार्टी के पास कल सुबह तक का वक्त है। फिर सवाल भी है कि क्या अब भी कांग्रेस दो उम्मीदवार उतारेगी या एक ही? आज देर रात और कल सुबह खुलासा होगा। कल जब भूतपूर्व कांग्रेसी नवागत भाजपाई सिंधिया नामा निर्देेशन परचा भरेंगे तो कांग्रेस से कौन भरेगा और जलसों मेंं कितना फर्क होगा। यह देखने वाली बात होगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।