इटली में ईस्टर, क्रिसमस के बाद दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक त्योहार है।
- फोटो : Social Media
अप्रैल का महीना इटली के व्यस्तम समय में से एक है। दुनिया भर से भी लोग ईस्टर मनाने या फिर इस समय की रौनक़ देखने यहांं आते हैं। जबकि स्थानीय लोगों के बीच सजावट, पकवान और पार्टी के लिए ख़रीदारी भी चरम पर होती है। लेकिन इस वर्ष मामला बिल्कुल उलट है। लोग घर बैठे ईस्टर मना रहे हैं।कोरोना काल में लोगों से प्यार जताने और शुभकामनाएंं देने का तरीका उनसे नहीं मिलना हो चुका है। यही सबसे सुरक्षित और स्वागतयोग्य तरीक़ा दुनिया भर में माना जा रहा है।
यूरोप में ईस्टर के मौक़े पर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार व दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाते हैं। ईस्टर की यह परंपरा काफ़ी पुरानी है। लेकिन इटली इस बार जश्न मनाने की हालत में नहीं है। पोप ने टीवी व इंटरनेट के ज़रिए इस त्योहार को मनाया और मौजूदा परिस्थितियों का मुक़ाबला करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। लोग अपने घरों में बैठे प्रार्थना कर रहे थे। ताकि उनके जीवन की आज़ादी पर लगी बंदिशें जल्द से जल्द ख़त्म हो सके।
आपको बता दूंं कि कि कोरोनावायरस संक्रमण से यूरोप में इटली को सबसे ज़्यादा नुक़सान पहुंंचा है। यहांं सबसे ज़्यादा लोगों के संक्रमित होने के साथ-साथ मौत का आंंकड़ा भी सर्वाधिक है। यहां अबतक 1 लाख 56 हज़ार से ज़्यादा लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि मरने वालों की संख्या क़रीब बीस हज़ार है।
कोरोना संक्रमित मरीज़ों का इलाज करते करते सबसे ज़्यादा डॉक्टरों की मौत भी इसी देश में हुई है। यहांं कोरोनावायरस से मरने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या 66 पहुंंच चुकी है। सहायता के लिए आगे आए लोग भी कोरोना के गिरफ़्त में पहुंंच रहे हैं। वहीं आस-पड़ोस के लोग इस बात से ज़्यादा घबराए हुए हैं कि कहीं मदद को आगे आए उनके पड़ोसी संक्रमित तो नहीं है।
क्या है ईस्टर मनाने की परंपरा
इटली में ईस्टर, क्रिसमस के बाद दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक त्योहार है। इस अवसर पर ईस्टर एग या चॉकलेट एग सबसे लोकप्रिय उपहार होता है जिसे लोग एक दूसरे को बधाई स्वरूप देते हैं। अंडाकार चॉकलेट या इस आकार के डब्बे में रखे गए उपहार का इंतज़ार छोटे-बड़े सभी को होता है। अंडे को नई शुरूआत का परिचायक मानकर एक दूसरे को उपहार दिया जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।