चीन में उइगर समुदाय के अल्पसंख्यक मुसलमान
- फोटो : BBC
अफगानिस्तान में तालिबान के साथ गलबहियां डालकर उन्हें समझौते की मेज़ पर लाने के प्रयास करता है। पाकिस्तान में विरोध के बावजूद अपने बैंक खोलता है,अपनी भाषा मंदारिन सीखने के लिए लोगों को बाध्य करता है। नेपाल में भी मंदारिन के लिए माहौल बनाया गया और उइगर मुसलमानों के मसले में नाक पर मक्खी भी नहीं बैठने देता।
दरअसल, चीन की नीति में यह अजीब सा विरोधाभास है। पाकिस्तान भी इस मामले में चीनी पिछलग्गू है। वह अनेक देशों के मुस्लिमों की हालत पर आंसू बहाता है, लेकिन चीनी मुसलमानों की दुर्दशा पर उसकी घिग्घी बंध जाती है।
दरअसल, परदे के पीछे की कहानी कुछ और ही इशारा करती है। इस पर भरोसा करें तो निष्कर्ष यह है कि चीन के अल्पसंख्यक अब तक के सबसे बड़े ख़तरे का सामना कर रहे हैं। वहां का यूनाइटेड फ्रंट वर्क डिपार्टमेंट शी जिन पिंग की 2015 की नीति के मुताबिक़ काम कर रहा है। इसके तहत मुसलमानों,बौद्ध और ईसाईयों को कम्युनिस्ट पार्टी की नीतियां अपनाना ज़रूरी है। बीते दिनों इस्लामिक एसोसिएशन की वेबसाइट पर एक ड्राफ्ट जारी हुआ था। इससे चीनी मुसलमान बेहद ग़ुस्से में हैं।
चीन में उइगर मुस्लिमों को लेकर खबरे पहले भी बाहर आती रहीं हैं।
- फोटो : फाइल फोटो
पश्चिमी प्रान्त शिनजियांग के गुप्त कैम्प में दस लाख मुस्लिम क़ैद करके रखे गए हैं। हज़ारों लोग दाढ़ी या हिज़ाब के कारण हिरासत में हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में यह बताया गया है। चीन के सरकारी अख़बार ग्लोबल टाइम्स में सरकार के चहेते मुस्लिम नेताओं ने अपनी क़ौम के सदस्यों से अपील की थी कि वे अपने धर्म का चीनीकरण करने में सहयोग दें।
इस्लाम में मार्क्सवादी विचारधारा को शामिल करें, मस्जिदों में चीनी झंडा लगाएं वगैरह-वगैरह। संगठन की रिपोर्ट में भी इसे स्वीकार किया गया था। बीते दिनों निगझिया प्रान्त की एक मस्जिद को गिराने गए चीनी अफसरों को भारी विरोध सहना पड़ा था। मुस्लिम समुदाय ने मस्जिद घेर ली। अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा।
बताया गया कि मस्जिद के गुंबद सारी दुनिया की मस्जिदों की तरह प्याज के आकार के थे। चीन में सरकारी नियमों के मुताबिक़ कम्युनिस्ट पार्टी की घोषित डिज़ाइन पर ही मस्जिद बन सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।