फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने गई किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

Sat, 11 Mar 2017 10:54 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के समीप स्थित जंगल में शुक्रवार को बकरी चराने गई एक 15 वर्षीया किशोरी के साथ उसके गांव के एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया और फरार हो गया।
विज्ञापन


शाम को घर लौटकर किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इस मामले में पीड़िता की मां न आरोपी युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।      

बताया जाता है कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीया किशोरी शुक्रवार को गांव के बहर स्थित जंगल में बकरी चराने गई थी। जंगल में ही उसके गांव का रहने वाला एक युवक भी अपनी बकरियों को लेकर गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक किशोरी को अकेला देख उसे जंगलके भीतर खींच ले गया और उसके साथ जबरन दुराचार किया। घटना को अंजाम दने के बाद वह फरार हो गया। शाम को जब किशोरी बकरियों को लेकर घर पहुंची तो अपनी मां को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद शनिवार की सुबह दोनों मां बेटी वजीरगंज थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक दद्दन के खिलाफ दुराचार व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए  मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें