सपा और बसपा सरकार के कार्यकाल में भाजपाइयों पर विभिन्न राजनीतिक आंदोलन के दौरान दर्ज हुए मुकदमे अब वापस होने जा रहे हैं। योगी सरकार ने डीएम मथुरा से 19 मुकदमों की रिपोर्ट मांगी है।
इसमें पूर्व राज्यमंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व सांसद और जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह शामिल हैं। प्रदेश में सरकार बनने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक मुकदमों को लेकर शासन स्तर पर पहल शुरू कर दी थी।
पिछले दिनों जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरसाना में लठामार होली खेलने के लिए मथुरा आए तो पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने उनसे वेटरनेरी विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस में मुलाकात की थी