फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीन शेड लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-लाइनपार थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के निजामपुर रोड पर मंगलवार को प्लॉट में टीन शेड लगाने का काम कर रहे एक मजदूर की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक अमरनाथ (30) उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के बारदोलिया के निवासी थे। वह नेताजी नगर में किराये पर रहते थे और मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे।
लाइनपार थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार अमरनाथ मंगलवार को निजामपुर रोड पर स्थित एक प्लॉट में तीन अन्य लोगों के साथ टीन शेड लगाने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान दूसरे श्रमिक को लोहे का पाइप देते समय वह हाइटेंशन लाइनों को छू गया और अमरनाथ उसकी चपेट में आ गया। इससे वह शेड से नीचे आ गिरे और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।



गर्भवती पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए

अमरनाथ अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा 12 साल की बेटी, छह साल का बेटा और तीन साल की बेटी हैं। उसकी पत्नी गर्भवती है। अमरनाथ काम के सिलसिले में बहादुरगढ़ में किराये पर अकेला रहते थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के पिता अजीत कुमार ने बताया कि अमरनाथ मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन




हादसे की सूचना मिलने पर लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

-राजेश कुमार, एसएचओ, लाइनपार थाना, बहादुरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें