फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को था पत्नी के चरित्र पर शक, पति ने फुंकनी से दिया दाग

Thu, 02 Mar 2017 04:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
महिला अत्याचार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रदेश में एक बार फिर महिलाओं पर दरिन्दगी का ऐसा खौफनाक चेहरा सामने आया है जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। अन्तर्राष्ट्रीय  महिला दिवस के ठीक आठ दिन पहले दिल दहला देने वाली इस वारदात ने दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर को दागदार कर दिया।
विज्ञापन


जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता को उसके पति और ससुर ने पहले तो उसकी जमकर पिटाई की और फिर लोहे के गरम चिमटे से उसके शरीर पर जगह जगह दाग दिया। मामले में गोगुन्दा पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है क्योंकि पहले तो पुलिस केवल पीड़िता से रिपोर्ट लेकर चली गई और ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके चलते आरोपितों को जमानत मिल गई।

पीड़िता के परिजनों को भी इतना डराया गया है कि वह किसी को भी कुछ कहने को तैयार नहीं है, लेकिन जब मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने कुछ बताया। उन्होंने पीड़िता को इंसाफ की मांग करते हुए आरोपियों की कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को एक्शन लिया।
विज्ञापन


एसपी ने इस मामले की जांच डिप्टी स्तर के अधिकारी को दी है। वहीं पहले मामले में कार्रवाई करने वाली गोगुन्दा पुलिस ने अब इस मामले में पीड़िता झमकू गमेती के पति भग्गा गमेती को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चे को दूध भी नहीं पिला पा रही

शरीर पर जगह जगह पर गरम चिमटे और फूंकनी से दागने के कारण एक मां अपने बच्चे को दूध भी नहीं पिला पा रही है। पति और ससुर ने उसके चहरे, गर्दन, पेट, छाती, पांव ही नहीं गुप्तांगों को भी गरम चिमटे और फूंकनी से दाग दिया। इस पूरी वारदात में पीड़िता की सास का भी अहम किरदार था।

वह चींखती रही और लोग देखते रहे

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के साथ जब यह अत्याचार हो रहा था तो आसपास के लोग यह तमाशा देख रहे  थे, लेकिन किसी ने उसको बचाने की जहमत नहीं उठाई। महिला चींखती रही, बिलखती रही लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। क्या पुरुष, क्या महिला, हर कोई तमाशबीनों की तरह इस मंजर को देखता रहा। आरोपी पति औरससुर महिला को गर्म हो कर लाल हो चुकी फूंकनी से तब तक दागते रहे जब तक की वह बेहोश नहीं हो गई। वारदात करने वाले आरोपितों ने पीहर पक्ष वालों को बुलाकर पीड़िता को फिर कभी उनके घर भेजने से मना कर दिया।

यह है पूरा मामला

उदयपुर के गोगुन्दा थाना क्षेत्र के छिपाला गांव में कदमाल पंचायत के रेबारियों का गुड़ा गांव मे रहने वाली झमकू गमेती दो साल पहले भगा गमेती के साथ विवाह बंधन में बंधी थी। 26 फरवरी की शाम झमकू के लिए नर्क से गुजरने जैसा रहा। चरित्र पर शक करके झमकू के पति भग्गा और ससुर लेहरीलाल ने उसके साथ काफी देर तक मारपीट की और बाद में गमर चिमटे  और फूंकनी से उसके शरीर पर दागा।  

देखकर आंसू आ जाए

पीड़िता की हालत अभी भी दयनीय बनी हुई है। खौफ का मंजर पीड़िता की आंखों में अभी भी ताजा है। पीहर में रहते हुए भी वह इतना डरी हुई है कि कुछ भी बोल पाने में असमर्थ है। उसे इंसाफ तो चाहिए लेकिन इस बात का डर भी है कि फिर से उसे प्रताड़ना नहीं दी जाए। पीहर में भी उसके दर्द को बांटने वाली केवल उसकी विधवा मां है।

परिजनों और ग्रामीणों  को भी धमकाया

पीहर आने के बाद जब परिजनों और ग्रामीणों ने अपनी लाड़ली की हालात देखी तो सभी के रोंगटे खड़े हो गए, लेकिन दूसरे ही दिन ससुराल वाले समाज के पंचों के साथ पीहर आ धमके और दोनों मां बेटी को खूब डराया। समाज से निकालने की चेतावनी देते हुए किसी को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। ऐसे गांव के पंच ने पुलिस को सूचना दी तो गोगुन्दा थाने से जाब्ता भी आया। पीड़िता से रिपोर्ट लेकर दोनों को हिरासत में भी लिया लेकिन बाद में दोनों को छोड़ दिया गया। समाज के पंचों से लगातार धमकी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें