फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही महिला हुई गिरफ्तार, अवैध गांजा भी किया गया बरामद

Sun, 21 Jun 2026 08:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कोतवाली पुलिस ने रविवार को पनारापारा से निशा बघेल को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब डेढ़ किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में महिला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने रविवार को पनारापारा से एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिला के पास से अवैध गांजा बरामद किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


थाना कोतवाली प्रभारी लीलाधर राठौर ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, एक महिला पनारापारा चर्च के पीछे गली में गांजा बेचने के लिए खड़ी थी। वह प्लास्टिक के झोले में अवैध मादक पदार्थ लिए हुए थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक टीम तैयार की। टीम ने घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताई गई महिला को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम निशा बघेल, 23 साल, निवासी पनारापारा बताया।

गांजे की बरामदगी और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने निशा बघेल के कब्जे से 1 किलो 566 ग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह गांजा बेचने के लिए ही खड़ी थी। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर विशेष न्यायालय एनडीपीएस जगदलपुर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें