कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपने पुणे वाले मित्र के साथ मिलकर अपनी ही कंपनी में काम करने वाली युवती के फोटो व वीडियो को अश्लील बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दे रहे थे।
कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपने पुणे वाले मित्र के साथ मिलकर अपनी ही कंपनी में काम करने वाली युवती के फोटो व वीडियो को अश्लील बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दे रहे थे। जिसके बाद युवती ने इस मामले से तंग आकर थाने में मामला दर्ज करा दिया। इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हो गया। जबकि दूसरा अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस लगातार दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए बांदे थाना प्रभारी ने बताया कि 20 जून को युवती ने ब्रोजेन पाल 30 साल निवासी बांदे के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जहाँ पुलिस ने धारा 77,79,351 (2 ),3 (5) bns 66 (सी) 66 (ई) 67 (ए) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पीड़िता ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की ब्रोजेन पाल एवं सागर काले निवासी पुणे के द्वारा उसके साथ अवैध संबंध रखकर अश्लील वीडियो तैयार कर उसे बदनाम करने के लिए उसके फोटो वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में वायरल करने की धमकी दे रहा था। जिस पर मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। थाना प्रभारी रामचंद्र साहू की टीम ने आरोपी ब्रोजेन पाल निवासी बांदे को गिरफ्तार कर न्यायालय कांकेर में पेश कर जेल दाखिला किया गया। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।