फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदामों में श्रमिकों की कमी, मंडियाें में धीमी गति से हो रहा गेहूं का उठान

विज्ञापन
25jjrp16- अनाज मंडी में कट्टों में फसल को भरते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले के गाेदामों में श्रमिकों की कमी के चलते अनाज मंडियाें से गेहूं के उठान में देरी हो रही है। अनाज मंडी से गेहूं लेकर पहुंचने वाले वाहनों की गोदाम के बाद लंबी कतार लगी हुई है। इससे मंडी में वाहनाें की कमी हो रही है।
विज्ञापन

अनाज मंडियों में गेहूं की आवक व खरीद जारी है। एजेंसियां गेहूं का उठान कर रही हैं लेकिन गोदामों में जगह की कमी होने के चलते गेहूं की फसल का धीमी गति से उठान किया जा रहा है। इसके चलते आढ़तियों की परेशानियों बढ़ गई है।
झज्जर अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान चांद पहलवान ने बताया कि झज्जर अनाज मंडी के साथ ही गोदामों में फसल उतारने के लिए श्रमिकों की कमी है। इसके चलते मंडी से उठान में देरी हो रही है। गोदामों के बाहर वाहनों की लाइन लगी है, जिस कारण मंडी में वाहन नहीं पहुंचने के कारण उठान में देरी हो रही है।
विज्ञापन

आढ़तियों के पास अपनी फसल उतारकर गए किसान भुगतान के लिए पहुंच रहे है। झज्जर अनाज मंडी में राजेश ठेकेदार के पास वाहनों की कमी है। आरोप है कि जो आढ़ती दबाव बनाते हैं उनको ठेकेदार वाहन दे देते हैं।


कुछ आढ़ती नहीं कर रहे गेहूं की झराई
झज्जर अनाज मंडी में कुछ आढ़तियों की ओर से गेहूं को बिना झराई के बोरे में भरा जा रहा है। इसको लेकर वेयर हाउस के मैनेजर अजय बैनीवाल का कहना कि मंडी में जिस भी आढ़ती की तरफ से नीचे की फसल को बिना झराई के भरा जाएगा, उसकी फसल को वापस कर दिया जाएगा।


अब तक 322000 क्विंटल गेहूं का हुआ उठान
झज्जर अनाज मंडी में शनिवार को 50 किसानों के गेट पास काटे गए, जिनसे 1900 क्विंटल गेहूं के फसल की आवक हुई। इसके अलावा झज्जर अनाज मंडी में अब तक 11142 किसानों के गेट पास काटे गए हैं, जिनसे 642800 क्विंटल गेहूं के फसल की आवक हुई है। झज्जर अनाज मंडी में अब तक 457574 क्विंटल गेहूं की फसल खरीदी गई है। वहीं, अब तक खरीदी गई फसल में से 322000 क्विंटल गेहूं की फसल का उठान किया है।

वर्जन
झज्जर अनाज मंडी में अब तक 11142 किसानों के गेट पास काटे गए हैं, जिनसे 642800 क्विंटल गेहूं के फसल की आवक हुई है। वहीं, अब तक झज्जर अनाज मंडी में 457574 क्विंटल गेहूं की फसल खरीदी है। इसके अलावा अब तक 322000 क्विंटल फसल का उठान हो चुका है।-रणदीप, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें