फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ जब अटल जी की नातिन मुनिया के छलक पड़े आंसू

Thu, 23 Aug 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
खंडहर की सफाई देख रो पड़ी अटल जी की मुनिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा जिले के बटेश्वर में अटल जी के घर के स्थान पर अब स्मारक बनेगा। वहां खडे़ बबूल  आदि की सफाई की जा रही है। मंगलवार को घर आंगन के स्थान से कटते जंगली बबूल को देखकर अटल जी नातिन मुनियां की आंखें छलक पड़ी।

विज्ञापन


भतीजे शिव कुमार की पुत्री सुधा को अटल जी मुनिया ही कहकर बुलाते थे। जबकि शिव कुमार को मुन्नू बोलते थे। सुधा ने बताया कि 1989 में  वह 7वीं की पढ़ाई कर रही थी। तब अटल जी इसी घर में आए थे।

उसे गोदी में बैठाकर खिलाया था। 500 रुपये भी दिए थे। कागज के लिफाफे में रख कर पापा पेडे़ लाए थे। जिनको बाबा अटल ने खाया था। बताया कि अब ससुराल में रहने के कारण उसके बाद बाबा अटल से मिलने का अवसर नहीं मिला। बचपन में उन्होने अटल जी के घर आंगन को खूब लीपापोता है। अब अवशेष देखकर रोना आ रहा है। मंगलवार को वह ससुराल चमरौआ से पति अनिल कुमार और बेटी के साथ अटल जी के घर के अवशेष देखने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें