फोटो-56: बहादुरगढ़ में ओमेक्स के पास बनाई गई वैकल्पिक नहर में छोड़ा गया पानी। संवाद
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। शहर की 200 फुटा मास्टर रोड पर ओमेक्स सिटी के पास पुलिया निर्माण में तेजी आने वाली है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने पेयजल आपूर्ति जारी रखने के लिए वैकल्पिक नहर में पानी का बहाव शुरू कर दिया है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पुलिया से पांच सेक्टरों के लोगों को रोहतक रोड से बाईपास तक आवागमन में सुविधा मिलेगी।
नहरी विभाग से एनओसी नहीं मिलने और पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के चलते निर्माण करीब पांच साल से अटका था। अब वैकल्पिक व्यवस्था होने से चौथी पुलिया और जंक्शन का काम आगे बढ़ सकेगा। सड़क पर पहले ही तीन पुलिया बनाई जा चुकी हैं।
इस मार्ग से सेक्टर-5/15, सेक्टर-4/4ए और सेक्टर-3ए/3बी के अलावा ओमेक्स, केएलजे, आरपीएस और फोर्टेशिया जैसी आवासीय कॉलोनियां जुड़ी हैं।
दयानंद नगर निवासी योगेश धनखड़ ने बताया कि 200 फुटा रोड बनने से ओमेक्स सिटी तक पहुंचने में कुछ ही मिनट लगते हैं। इससे शहर के जाम से राहत मिली है और बाईपास तक आवागमन आसान हुआ है।
एचएसवीपी के एसडीओ कृष्ण मलिक ने बताया कि वैकल्पिक नहर में पानी का बहाव शुरू हो गया है। अब पुलिया निर्माण तेज कर सड़क के शेष कार्य पूरे किए जाएंगे।
फोटो-56: बहादुरगढ़ में ओमेक्स के पास बनाई गई वैकल्पिक नहर में छोड़ा गया पानी। संवाद