फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
-फोटो 60 : स्वयंसेविका को सम्मानित करते महाविद्यालय उप प्रधान प्रेमचंद बंसल, प्राचार्य डा. राजव
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने एक दिवसीय शिविर दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को रैली के जरिए जागरूक किया। प्राचार्य डाॅ. राजवंती शर्मा ने स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।
विज्ञापन


सायं कालीन सत्र में सपना सहायक प्रोफेसर भूगोल ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण विषय पर विस्तार व्याख्यान दिया। ग्लोबल वार्मिंग की समस्या दिन प्रतिदिन विकट रूप लेती जा रही है। हवा सांस लेने योग्य नहीं रह गई है। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. नेहा नैन ने बताया कि शिविर का शुभारंभ एनएसएस गीत व राष्ट्रीय गीत का गायन करके किया गया।
उन्होंने बताया कि स्वयंसेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण पर कविता सुनाई। स्वयंसेविका स्वीटी व दीपिका ने भाषण भी दिए। कैंप के अंतिम चरण में छात्राओं को महाविद्यालय के उप-प्रधान प्रेमचंद बंसल और प्राचार्य डाॅ. राजवंती शर्मा द्वारा सर्टिफिकेट व प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें