फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के निर्माण के लिए पाहसौर के ग्रामीणों ने दिए 58 हजार रुपये

विज्ञापन
फोटो-53: इनेलो के युवा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र राठी का स्वागत करते भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के
विज्ञापन
बादली। दादा सारंग देव मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए पाहसौर गांव के ग्रामीणों ने 58 हजार रुपये का दान दिया। ग्रामीणों ने आपस में चंदा एकत्र कर यह राशि मंदिर कमेटी को सौंपी। कमेटी सदस्यों ने सहयोग के लिए ग्रामीणों का आभार जताया और कहा कि जनसहयोग से निर्माण कार्य को गति मिलेगी।
विज्ञापन

बादली गांव के सरपंच आनंद गुलिया ने पाहसौर के ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुए कहा कि दादा सारंग देव मंदिर पूरे क्षेत्र की आस्था का केंद्र है। इसके विकास में सभी का सहयोग सराहनीय है। इस अवसर पर पाहसौर और बादली गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें