फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगल चौधरी मंडी में सत्यापन नहीं हुआ पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद फसल सत्यापन पूरा न होने के कारण शुरू नहीं हो पाई है। वीरवार से खरीद प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद किसान अपनी उपज बेचने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


एसडीएम उदय सिंह ने अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडी सचिव आदित्य यादव ने बताया कि किसानों के फसल संबंधी ब्योरे का सत्यापन अभी लंबित है। सत्यापन पूरा होने के बाद ही खरीद शुरू होगी। खरीद एजेंसी हैफेड, अन्य सरकारी एजेंसी या आढ़तियों के माध्यम से होगी, यह अभी तय नहीं है। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि सत्यापन कार्य जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें