फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई-मुहाना फोरलेन पर जल्द फर्राटा भर सकेंगे वाहन

Sat, 06 Oct 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
उरई मुहाना मार्ग की अधूरी पड़ी फोरलेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जालौनः बता दें कि उरई से राठ (हमीरपुर) मार्ग काफी दिनों से जर्जर था। उरई से मुहाना तक की हालत और ज्यादा खराब थी। इसके चलते रोजाना घंटों लंबा जाम लगता था। इसे लेकर लोगों ने कई बार प्रदर्शन भी किया था। इस पर इस जर्जर सड़क के निर्माण के लिए त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 127 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो गया था। इसमें एक तरफ सीसी रोड तथा दूसरी तरफ डामर रोड बनाया जाना था। इसके लिए तत्काल 51 करोड़ रुपये जारी भी हो गए थे। साथ ही इस कार्य की जिम्मेदारी एसएस इंफ्रा जोन कंपनी को सौंपी गई थी।

विज्ञापन


कंपनी ने इस मार्ग पर पड़ने वाली एक दर्जन से अधिक पुलियों का निर्माण कार्य कराया था। हालांकि पुलिया के आसपास का मार्ग क्षतिग्रस्त था। इससे लोगों को काफी दिक्कत होती थी। यही नहीं एक साइड ही काम होने के कारण इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा था। बरसात के दौरान तो स्थिति और भी खराब हो गई थी। लोगों ने जाम आदि लगाकर प्रदर्शन भी किया था। इस पर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बरसात बाद काम शुरू कराने का आश्वासन दिया था।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस फोरलेन को बनाने में अब तक 51 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। शासन से बजट मांगा गया था। इस पर शासन ने 40 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। जल्द ही बजट जारी होने की उम्मीद है। फिलहाल लोगों की परेशानियों को देखते हुए पुलियों के आसपास गिट्टी व मिट्टी डालकर रास्ता सुगम बनाया जा रहा है। जैसे ही बजट जारी होगा। वैसे ही कार्यदाई संस्था को तेजी से काम करने को कहा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह फोरलेन एक तरफ सीसी व दूसरी तरफ डामर की बनाई जा रही है। एक तरफ का काम लगभग पूरा हो गया है। सहायक अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि फोरलेन को कुसमिलिया गांव के अंदर से निकाला जाए या फिर बाहर से निकाला जाए। यह अभी तय नहीं हुआ है। यदि गांव के अंदर से निकालने में ज्यादा नुकसान होता है तो यह फोरलेन इन दो गांवों के बाहरी तरफ से निकाली जाएगी। जैसे ही काम शुरु हो गया। यह काम भी तेजी से कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें