फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, चार नए मरीज मिले पॉजिटिव

Thu, 21 May 2020 04:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ में कोरोना वायरस से पीड़ित एक और मरीज की मौत हो गई। यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या अब दो हो गई है। यह अस्तबल चारबाग मौलवीगंज निवासी है, जिसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


वहीं चार नए मरीज पॉजिटिव मिले हैं। अस्तबल चारबाग मौलवीगंज निवासी 52 वर्षीय सब्जी विक्रेता को सांस लेने में तकलीफ  थी। मंगलवार दोपहर वह अचानक गश खाकर गिर गया।

परिजनों ने उसे बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां से उसे वार्ड में भेजा गया। इस दौरान मरीज में कोरोना के लक्षण दिखे तो डॉक्टरों ने उनके सैंपल को टेस्ट के लिए भेजा। कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बुधवार को मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की निगरानी में मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

Trending Videos

गर्भवती महिला का प्रसव का समय जल्द

वहीं सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि चिक मंडी मौलवीगंज में पिछले दिनों मिली कोरोना मरीज के परिवार की एक 19 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव पाई गई है। उधर आलमबाग में क्वारंटीन में रहे आलमबाग निवासी प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है।

कहा, दोनों को लोकबंधु अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। उधर निशातगंज में गर्भवती में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह महिला निशातगंज के ही फातिमा अस्पताल में दिखाने गई थी। जिसके चलते सीएमओ के आदेश पर फातिमा अस्पताल की इमरजेंसी की एक यूनिट को बंद कर दिया गया है।

एसीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि गर्भवती महिला के संपर्क में आए फातिमा अस्पताल के डॉक्टरों व स्टॉफ की सूची मांगी गई है। लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ डीएस नेगी ने बताया कि गर्भवती महिला का प्रसव का समय जल्द है। उसे बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बलरामपुर इमरजेंसी 48 घंटे के लिए बंद

वहीं सरोजनीनगर की बिजनौर ग्राम पंचायत के मोहम्मदनगर मोहल्ले में एक महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने की खबर फैलते ही हड़कंप गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया है। यह महिला अपने पति के साथ मुंबई से तीन दिन पहले श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आई थी। 

बलरामपुर अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद इमरजेंसी 48 घंटे के लिए बंद कर दी गई है जिसे सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं डॉक्टर समेत 20 लोगों के स्टाफ को क्वारंटीन में भेजा गया है।

पांच दिन बाद सभी की जांच कराई जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु का कहना है कि इमरजेंसी को वार्ड नंबर 8 में शिफ्ट किया गया है। मालूम हो कि बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी को बीते माह एक कोरोना मरीज आने पर बंद किया गया था। एक बार फिर  मौलवीगंज निवासी कोरोना मरीज के यहां आने और फिर उसकी मौत हो जाने से हड़कंप है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें