वेजिटेबल मायानीज सैंडविच नाश्ते के लिए आसान रैसिपी है। यह रैसिपी काफी कम समय में तैयार हो जाती है।
इस सैंडविच में आप अपनी इच्छा अनुसार कोई सब्जियां डाल सकते हैं। चार लोगों के लिए मायोनीज सैंडविज बनाने में 20 मिनट का समय लगेगा।
सामग्री:
ब्रेड स्लाइस: 10
मायोनीस: 1/2 कप
धनिया: 1 कप
पत्ता गोभी के पत्ते- 2
गाजर: 1 घिसा हुआ
शिमला मिर्च: 1
नमक: स्वादअनुसार
काली मिर्च पाउडर: 1 चम्मच,
विधि:
एक कटोरे में शिमला मिर्च, घिसी गाजर, नमक, काली मिर्च पाउडर और मायोनीज मिक्स करें। ब्रेड की साइड को कट करें, उस पर थोडी सी मायोनीज फैलाएं।
फिर उस पर सब्जियों का मिश्रण भरे और ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस पर मायोनीज लगा कर ढंक दें।
अगर आप चाहें तो इसे तवे पर हलका सा तेल लगा कर सेंक भी सकती हैं या फिर इसे ऐसे भी सर्व किया जा सकता है।