फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी ने बनाई बेस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट अवार्ड में खास जगह

Mon, 28 Mar 2016 05:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी का नाम रोशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिल्मों की शूटिंग के लिए बढ़िया माहौल देने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश को खास जगह मिली है। राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड में यूपी को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट के रूप में विशेष रूप से उल्लेखित किया गया है।
विज्ञापन


63वें राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड में इस बार फिल्म और फिल्मी जगत से जुड़े लोगों के अलावा ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’ अवार्ड भी शुरू किया गया है। इस कैटेगरी में उत्तर प्रदेश ने अपनी खास जगह बनाई। 

इस कैटेगरी में केरल और उत्तर प्रदेश को ‘स्पेशल मेंशन’किया गया जबकि ये अवार्ड गुजरात के हिस्से आया है।

इसी बार शुरू किए गए बेस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट कैटेगरी में यूपी के नाम का स्पेशल मेंशन होने पर प्रदेश सरकार ने खुशी जताई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में फिल्म पॉलिसी लागू होने के बाद यहां बॉलीवुड और रीजनल फिल्मों की शूटिंग बढ़ गई है।
विज्ञापन


यूपी फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल के वाइस-चेयरमैन गौरव ‌के मुताबिक यूपी सरकार ने फिल्मों की शूटिंग के लिए बढ़िया माहौल देने में हमेशा मदद की है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के प्रयासों से भविष्य में फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तर प्रदेश सबकी पसंदीदा जगह होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें