नगर पंचायत चुनाव में नवगठित गनेशपुर और गायघाट नगर पंचायत में भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं बभनान नगर पंचायत पर भी लगातार तीसरी बार भाजपा को जीत हासिल हुई।
ताजा नतीजों में नगर पंचायत गायघाट से बीजेपी प्रत्याशी सुनील कुमार ने 1261 वोटों से सपा प्रत्याशी को हराया। बीजेपी प्रत्याशी को 2639 जबकि सपा प्रत्याशी को 1378 और बसपा प्रत्याशी को 1112 वोट मिले। इसके साथ ही बभनान बाजार नगर पंचायत में समाजवादी पार्टी का किला ढह गया। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के आकांक्षा प्रबल मलानी ने हराया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में सपा प्रत्याशी काजल का हंगामा, री-काउंटिंग की मांग पर अड़ीं
इसके अलावा बीजेपी प्रत्याशी को 2439 सपा प्रत्याशी की 1378 व बसपा प्रत्याशी को 1112 मिले हैं। बभनान नगर पंचायत के 5वां राउंड में भाजपा 6057,सपा 4528,भाजपा प्रत्याशी ने 1529 मत से आगे रहे। दूसरी ओर वहीं गनेशपुर नगर पंचायत में पूर्व विधायक दयाराम की पत्नी सोनमती ने जीत दर्ज की।
गनेशपुर से बीजेपी की सोनमती चौधरी ने 806 वोट से निर्दलीय प्रत्याशी अफसाना खातून को हराया। वहां बीजेपी को 3504, सपा को 2388,निर्दल प्रत्याशी को 2696 और सुभासपा 2160 को वोट मिले।