फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : जारी रहेगा बारिश का दौर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Mon, 29 Aug 2022 01:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को दिन भर में 0.7 मिमी पानी बरसा। इसका असर यह रहा कि पारा जो एक दिन पहले 36 डिग्री तक पहुंच गया था, वह रविवार को फिर से 32.6 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
लखनऊ में मौसम का हाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बादल-बदली के बीच कहीं तेज तो कहीं धीमा पानी बरसने के आसार 31 अगस्त तक जता रहा है मौसम विभाग। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम बुलेटिन के सोमवार को प्रदेश के कई स्थानों पर बादल-बिजली और बरसात का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन


28 अगस्त को इन शहरों के लगभग सभी इलाकों में बारिश होगी। इमें सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, ज्योतिबा फुलेनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, संत कबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया। वहीं बागपत, मेरठ, भीमनगर, बंदायूं, फुर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, रामपुर नगर,सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया व गाजीपुर में अनेक स्थानों पर पानी बरसेगा। इसके अलावा प्रदेश के अन्य शहरों में छिटपुट-छिटपुट बरसात होती रहेगी।

मौसम बुलेटिन के मुताबिक, 28 और 29 जुलाई को कुछ इलाकोें में भारी तो कुछ में ज्यादा भारी बारिश के कंडीशन बन रहे हैं। 30 और 31 जुलाई को भी ऐसे ही हालात बने रहेंगे। इसके कारण प्रदेश के कई इलाकों मे जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसके चलते यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें