फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सुल्तानपुर के मदरसे में मिली 14 साल के छात्र की लटकी लाश, परिजनों की पुलिस से ये मांग; जुटी भीड़

Fri, 01 May 2026 07:17 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर के एक मदरसे में 14 वर्षीय छात्र का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मौत संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि गांव में घटना को लेकर चिंता और आक्रोश है।
विज्ञापन
मदरसे में मिली लाश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र के तातोमुरैनी गांव स्थित एक मस्जिद के मदरसे में बृहस्पतिवार को 14 वर्षीय छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान रेहान (14) निवासी तातोमुरैनी के रूप में हुई है। वह कक्षा छह का छात्र था और गांव में प्रधान के घर के पास स्थित मदरसे में पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार को मदरसे के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। 

विज्ञापन


पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई।  शुरुआती जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि परिस्थितियां सामान्य नहीं लग रही हैं और घटना की गहराई से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें