फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 10वीं में कृतिका और अलीजा रहीं अव्वल

Fri, 01 May 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
गुरुचरन कौर प​ब्लिक स्कूल में उत्तीर्ण बच्चों को मिठाई ​खिलातीं प्रधानाचार्य। स्रोत- विद्यालय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुल्तानपुर। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईएससीई) की 10वीं की परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित होते ही जिले में खुशी और उत्साह का माहौल छा गया। सीआईएससीई से संचालित तीन विद्यालयों के 127 विद्यार्थियों में से 126 के सफल होने से लगभग शत-प्रतिशत परिणाम रहा। केवल एक विद्यार्थी को पूरक परीक्षा मिली, जबकि बाकी सभी ने सफलता का परचम लहराया।

गुरुचरन कौर पब्लिक स्कूल, लालडिग्गी की कृतिका पांडेय ने आईसीएसई में 95.80 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर तालियों और बधाइयों से गूंज उठा। इसी विद्यालय की अलीजा फातिमा ने 95 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और शिफा आशिफ ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया।
विज्ञापन


खास बात यह रही कि विद्यालय के सभी 62 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। मॉडर्न पब्लिक स्कूल, गभड़िया में 32 में से 31 विद्यार्थी सफल रहे। यहां आयशा खातून अंसारी ने 89.40 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। सेंट जॉन्स काॅन्वेंट स्कूल, पारा गनापुर में सभी 34 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जहां राज सिंह ने 91 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालयों में मिठाइयां बांटी गईं, छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ अपनी खुशी साझा की। शिक्षकों ने इसे छात्रों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया। इस शानदार प्रदर्शन ने जिले की शैक्षणिक उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें