फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: सरकारी स्कूल के प्राचार्य की अनूठी पहल, 10वीं व 12वीं की प्रतिभाशाली छात्राओं का घर जाकर किया सम्मान

Sat, 04 May 2024 02:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

Khargone: माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र भोपाल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली प्रतिभाशाली छात्राओं का सीएम राइज विद्यालय टेमला के स्टाफ द्वारा शुक्रवार को उनके घर घर जाकर सम्मान किया गया। 
विज्ञापन
छात्राओं का सम्मान करते स्कूल के प्राचार्य एवं स्टाफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने अनूठी पहल करते हुए अपने यहां कक्षा दसवीं और कक्षा 12वीं में 90% से अधिक रिजल्ट प्राप्त करने वाली छात्राओं के घर पर जाकर उनका स्वागत किया, तो वही प्रिंसिपल ने छात्राओं का हौसला बढ़ाने अपनी ओर से उन्हें 2100-2100 रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। वहीं स्कूल के स्टाफ और प्रिंसिपल की इस अनूठी पहल को देखकर स्कूल के दूसरे बच्चों में भी परीक्षा में अच्छे नंबर लाने का जज्बा देखा गया।
विज्ञापन


बता दें कि स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा ऋषिका श्याम पाटीदार ने 90.4 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं छात्रा सानिया भालसे ने कक्षा दसवीं में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिनका सम्मान उनके स्कूल के स्टाफ और प्रिंसिपल ने घर पर ही परिवार और गांव के लोगों के बीच फूलमाला पहनकर किया।

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले दूसरे छात्र-छात्राओं को प्रेरणा मिले, इसके लिए विद्यालय के प्राचार्य अशोक सिंह पवार ने इन प्रतिभाओं सहित इनके परिवार का भी सम्मान करने की अनोखी पहल की। प्राचार्य के साथ स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने छात्राओ के घर जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर, मिठाई खिलाकर सम्मान किया। इसके साथ ही प्राचार्य ने 2100-2100 रुपए अपनी ओर से पुरस्कार स्वरूप इन छात्राओं को भेंट भी किए। वहीं प्रचार्य के द्वारा स्कूल के अन्य विद्यार्थियों से भी कहा गया कि उन्हें भी इन बालिकाओं से प्रेरणा लेकर खूब लगन से मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। ताकि वे भी अगले वर्ष सम्मान प्राप्त कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें