फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की बोलेरो से कुचलकर दो की मौत

Mon, 11 Dec 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
मिलक में हुए हादसे पर खड्ड में पलटी बोलेरो।
विज्ञापन

विज्ञापन
दबिश देकर लौट रही तेज रफ्तार पुलिस की बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद डाला। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे पर बेकाबू बोलेरो रांग साइड पर जाकर पेड़ों को तोड़ते हुए खड्ड में जाकर पलट गई।

हादसे में बोलेरो सवार एक दारोगा और सिपाही समेत चार घायल हुए हैं। हादसे पर कोहराम मचा है। आनन-फानन में पुलिस हादसे में मरे युवक और जिंदगी और मौत से जूझने वाले दूसरे बाइक सवार को अपनी जिप्सी में डालकर ले गई।
विज्ञापन


 िमलक कोतवाली क्षेत्र के ज्योहरा का मजरा काशीपुरा निवासी सरदार जरनैल सिंह (27) अपनी बाइक से गांव निवासी नरेश के साथ मिलक आए थे। जरनैल सिंह दुबई में नौकरी करते हैं।

मिलक से देर शाम बाइक सवार जरनैल सिंह मिलक-बिलासपुर से अपने साथी नरेश के साथ घर पर लौट रहे थे। इस बीच तिराह के नए ईंट भट्ठे के पास सामने से बिलासपुर की ओर से दबिश देकर आई एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दोनों युवकों को रौंद दिया।

हादसे में बेकाबू बोलेरो बाइक सवारों को रौंदते हुए पहले पेड़ों से जा टकराई और पेड़ों को तोड़ते हुए खड्ड में जा गिरी। बाइक सवार अलग जा गिरे। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई और राहगीर तथा पास के लोग मदद को दौड़े।

जिन्होंने कोतवाली में तैनातबोलरो सवार दारोगा प्रमोद कुमार, सिपाही सरताज अली, होमगार्ड यासीन तथा बोलेरो चालक कोतवाली क्षेत्र के बकैनियां भाट गांव निवासी जय प्रकाश को निकाला और नगर की सीएचसी पर भर्ती कराया।

जहां से बोलेरो चालक की हालत नाजुक होने पर परिजन उसको बरेली के लिए इलाज को ले गए। जबकि बाइक सवार यहां पर मौके पर ही पड़े रहे। बाद में हादसे की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया और वह आनन-फानन में पहुंची।

जहां पर भीड़ जुटने की आशंका में पुलिस यहां पर हादसे के शिकार हुए जरनैल सिंह का शव और जिंदगी और मौत से जूझने वाले नरेश को अपनी जिप्सी में डालकर बकौल प्रत्यक्षदर्शी रामपुर जिला अस्पताल ले गए।

जहां पर जिंदगी और मौत से जूझने वाले नरेश ने भी दम तोड़ दिया। कोतवाल धर्मेंद्र यादव ने नरेश के मरने की पुष्टि की है। दर्दनाक हादसे पर परिवार में कोहराम मचा है तथा पुलिस में हादसे को लेकर अफरा-तफरी मची है।
विज्ञापन


पुलिस निजी बोलेरो से रुद्रपुर के मुहल्ला जगतपुरा थाना ट्रांजिस्टनगर निवासी ओमपाल को पकड़ने गई थी। वह यहां पर बाइक चोरी और मोबाइल चोरी में नामजद है।

कोतवाल का कहना है कि उसके बिलासपुर में आने का लोकेशन था। जिसको पकड़ने के लिए पुलिस टीम गई थी। हादसे की सूचना पर सीओ ओपी आर्या कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें