फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रीवा में क्लीनिक में घुसकर दो नकाबपोशों ने चलाई गोलियां, डॉक्टर के सिर को छूकर निकली गोली

Thu, 14 Sep 2023 05:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा जिले के बैकुंठपुर में गुरुवार दिनदहाड़े दो नकाबपोश बदमाशों ने क्लीनिक के अंदर घुसकर डॉक्टर पर फायरिंग कर दी। हमले में डॉक्टर बुरी तरह जख्मी हुए हैं, हालांकि खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के रीवा जिले के बैकुंठपुर में गुरुवार दिनदहाड़े दो नकाबपोश बदमाशों ने क्लीनिक के अंदर घुसकर डॉक्टर पर फायरिंग कर दी। डॉक्टर के सिर को छूकर गोली निकल गई। हालांकि डॉक्टर लहूलुहान हो गया। वारदात के बाद दोनों नकाबपोश बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिसकर्मी घायल डॉक्टर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की है। यहां पर स्थित डॉक्टर दिवाकर सिंह रोज की तरह अपनी क्लीनिक में बैठकर मरीजों का इलाज कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर तकरीबन 12:00 बजे बाइक से आए दो नकाबपोश बदमाश क्लीनिक के अंदर घुसे और लोगों से डॉक्टर दिवाकर सिंह का नाम पूछा। इसके बाद जेब से कट्टा निकालकर उन पर फायरिंग कर दी। कट्टे से निकली गोली सीधा डॉक्टर के सिर को छूकर निकल गई। वे बुरी तरह जख्मी हो गए। गोली चलने की घटना से क्लीनिक के आसपास अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। कुछ देर बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।

पुलिस टीम घायल डॉक्टर को इलाज के लिए बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां पर प्राथमिक उपचार कर घायल डॉक्टर दिवाकर सिंह को रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अनिल सोनकर भी पुलिस टीम के साथ संजय गांधी अस्पताल पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। जिस कॉम्प्लेक्स पर डॉक्टर दिवाकर सिंह क्लिनिक संचालित करते थे उस कॉम्प्लेक्स के मालिक बृजलाल कुशवाहा ने बताया कि परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था, लेकिन पिछले कई दिनों से खराब था। गोली चलाने के बाद नकाबपोश बदमाश सिरमौर की ओर भाग गए।
विज्ञापन


संजय गांधी अस्पताल में उपस्थित एडिशनल सोनकर ने बताया कि क्लीनिक के अंदर बैठे डॉक्टर दिवाकर सिंह पर दो नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे से फायरिंग की है। गोली उनके सिर को छूकर निकली है। उन्हें घायल अवस्था में रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है, जिनका इलाज डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल घायल डॉक्टर की हालत स्थिर है। आरोपियों की तलाश के लिए जिले भर में नाके बंदी की गई है। घटना का कारण अज्ञात है जिसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें