फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने कमरा बंद कर दो बेटियों समेत खुद को मार ली गोली, घर का मंजर देख सहम गई पुलिस भी

Fri, 06 Jan 2017 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

बैंक और साहूकारों का छह लाख का था कर्जदार, पिता और दोनों पुत्रियों की घटनास्थल पर मौत, पत्नी की जांघ से गोली आरपार हुई, गंभीर हालत, थाने में दी तहरीर में आर्थिक तंगी का जिक्र नहीं    
विज्ञापन
घर के अंदर बिखरा पड़ा खून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव मथेड़ी में आर्थिक तंगी में किसान ने कमरा बंद कर अपनी दो बेटियों समेत पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार कर ली। पिता और बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी की जांघ से गोली आरपार निकल गई। उसे लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भती कराया गया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। डीएम दिनेश कुमार और एसएसपी बबलू कुमार ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मथेड़ी निवासी किसान जयवीर सिंह (40) पुत्र स्व. विजय सिंह शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब अपने खेतों से वापस घर लौटा था। किसान ने घर में खाना खाया। दोपहर दो बजे के करीब जयवीर के मोबाइल पर फोन आया। उसने फोन अपनी बुजुर्ग मां प्रकाशी को सुनने के लिए दे दिया। मां फोन पर बात करते हुए घर से बाहर चली गई। इसी दौरान किसान जयवीर ने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर ली और पत्नी मीनू के हाथ बांध दिए। इसके बाद जयवीर ने तमंचा निकालकर अपनी बेटी स्वेता (16), प्रियांशी उर्फ पम्मी (14) के सिर में गोली मार दी। बेटियां चीखते-चिल्लाते हुए लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। इस दौरान पत्नी ने किसी तरह हाथ खोलकर तमंचा छीनने की कोशिश की तो पति ने पत्नी को भी गोली मार दी। गोली मीनू की जांघ में लगकर आरपार हो गई। इसके बाद जयवीर ने खुद को भी सिर में तमंचा सटाकर गोली मार ली। गोली लगने से दोनों बेटियों समेत पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

10 बीघा जमीन का मालिक था जयवीर

घटनास्थल की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। किसी तरह बंद दरवाजा तोड़कर लोग अंदर दाखिल हुए। घर के अंदर का मंजर देखकर लोगों के दिल दहल गए। घर में चारों ओर खून बिखरा हुआ था। तीन लाशें लहूलुहान पड़ी थीं। घायल मीनू कराह रही थी। घायल मीनू को लेकर ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे। मीनू का उपचार कराया जा रहा है। घटना के समय मृतक किसान का दस साल का बेटा कृष्णा घर से बाहर खेलने गया हुआ था, इसलिए उसकी जान बच गई। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर रतनपुरी, खतौली, मंसूरपुर और बुढ़ाना थानों की पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने तमंचे को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।       
सूचना मिलने पर डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी बबलू कुमार और एसपी देहात विनीत भटनागर भी मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि दस बीघा जमीन का मालिक जयवीर आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। बैंकों समेत साहूकारों का उस पर करीब छह लाख रुपये का कर्ज था। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। मामले का पता लगाने के लिए घायल मीनू से पूछताछ की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह फिलहाल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। मृतक के भाई ओमकार की ओर से थाने में तहरीर दी गई है, जिसमें जयवीर को काफी समय से तनाव और अवसाद से ग्रस्त बताते हुए इसी वजह से हत्याकांड को अंजाम देने की बात कही गई है। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, जांच-पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें