फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपुण हरियाणा मिशन के तहत शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। निपुण हरियाणा मिशन के तहत जिले के चारों खंडों में प्राथमिक शिक्षकों के प्रथम बैच का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान में शिक्षकों की दक्षता बढ़ाना और बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार करना था। समापन पर शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

खंड बेरी में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला, जिला परियोजना समन्वयक अनिल शर्मा और जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया मौजूद रहे। राजबाला ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में सीखी विधियों को कक्षा में लागू करने का आह्वान किया। अनिल शर्मा ने बच्चों के सीखने के स्तर का नियमित आकलन करने पर जोर दिया।
डॉ. सुदर्शन पूनिया ने गतिविधि आधारित और बाल केंद्रित शिक्षण पद्धतियां अपनाने की अपील की। प्रशिक्षण में सुनीता और मोनिका ने मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुनीता देवी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें