फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलाई के पास खाई में गिरी कार, तीन की मौके पर ही मौत, 3 घायल

Mon, 06 Feb 2017 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला सिरमौर के शिलाई इलाके में एक कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों के घायल होने की भी सूचना है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस से मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ है। इस कार में कुल 6 लोग सवार थे। यह कार पांवटा से शिलाई की तरफ जा रही थी। रोनहाट के पास कार बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।

इससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी लोग शिलाई क्षेत्र के अजरोली गांव के रहने वाले थे। स्‍थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। हादसा कैसे हुआ इसका पता अभी नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें