फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: दो भाइयों समेत तीन बच्चे गंगा में डूबे, 1 का शव मिला, 2 की तलाश जारी

Tue, 20 Nov 2018 01:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को गंगा नहाने गए तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देख घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गयी। अब तक एक बच्चे का शव बरामद किया जा चुका है। दो की तलाश अभी भी जारी है। 
विज्ञापन


यह घटना हरदोई जिले में मल्लावां के बेरिया घाट की है। यहां गंगा नहाने गए तीन बच्चे अचानक डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार गंगा में डूबे तीनों बच्चे एक ही परिवार के हैं।

मल्लावां के गोवर्धनपुर निवासी आर्यन वर्मा उर्फ टीनू के दो बेटे कृष्णा (10), अंशु (8) व भांजा ईशू (8) पुत्र ननकई निवासी ग्राम बजेटा के हैं। जिसमें से कृष्णा पुत्र आर्यन वर्मा का शव मिला है। अन्य दो की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें