फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी प्रोफेसर का पर्स छीनकर चलती ट्रेन से कूदा चोर, खंभे से टकराने के बाद हुआ ये हश्र

Sun, 03 Jun 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस के एसी कोच से बरेली की महिला प्रोफेसर का पर्स चोरी कर चलती ट्रेन से कूदे युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसके पास से पर्स मिल गया है। 
विज्ञापन


हाथ पर लिखे नाम से यह तो पता चल गया है कि उसका नाम आकाश है लेकिन कहां का रहने वाला है यह अभी यह जानकारी नहीं है। घटना मथुरा रेलवे स्टेशन के पास घटी।

बरेली के सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली अनीता त्यागी रविवार सुबह को 8 बजे दिल्ली से तिरुपति जा रही आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस के ए-वन कोच में सफर कर रहीं थीं
Trending Videos

ट्रेन से कटकर मौत

तभी एक युवक उनका पर्स चोरी कर जंक्शन के आउटर पर आगरा एंड की तरफ कूद गया, लेकिन कूदते समय वो खंभे से टकराकर ट्रेन के नीचे आ गया। हादसे में उसका बायां हाथ और पैर कट गया। 

सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक युवक के दाहिने हाथ पर आकाश और ज्योति लिखा है। 

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना ने बताया कि एक्सप्रेस का मथुरा में ठहराव नहीं है। पर्स चोरी करने के बाद युवक ने आउटर पर कूदने का प्रयास किया और ट्रेन से कट गया।
विज्ञापन

पर्स में मिला ये सामान

चोरी किया गया पर्स पटरियों पर पड़ा मिल गया। पर्स ट्रेन के नीचे आने से उसमें रखा सामान और नकदी क्षतिग्रस्त हो गई। पर्स से 220 रुपये सही सलामत और 110 रुपये फटी हालत में मिले हैं। 

पर्स में कुछ मेकअप का सामान और एक कैमरा मिला है। कुछ जरूरी कागजात भी मिले हैं। जिनसे यह पता चला है कि महिला बरेली के सरकारी डिग्री कालेज में शिक्षिका है। 

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना ने बताया कि महिला से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। मरने वाले की पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं। शव को कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें