फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश पुल पर यमुना में डूबकर दो बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 03 Jun 2018 06:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा के बलदेव के कैलाश पुल पर यमुना में नहाते वक्त आगरा के दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। रविवार की सुबह दोनों के शव निकाले गए। परिवार वाले बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शवों को लेकर चले गए। 
विज्ञापन


परिवार वालों ने बताया कि शनिवार दोपहर को तकरीबन दो बजे बच्चे घर से निकले थे। इनके एक साथी ने शाम को घर पहुंचकर दोनों के डूबने की जानकारी दी थी। 
 
परमेंद्र का 11 साल का बेटा करन, प्रीतम का 13 साल का बेटा शिवम और मुकेश का 12 साल का बेटा अंकित आगरा के थाना शाहगंज में रामनगर कालोनी में अपने परिवार के साथ किराए पर रहते थे।
विज्ञापन

यमुना में गए थे नहाने

तीनों बच्चे शनिवार को परिजनों से यह कहकर निकले कि अभी आ रहे हैं। इसके बाद तीनों कैलाश पुल पर पहुंच गए। करन और शिवम नहाने के लिए यमुना में चले गए। अंकित बाहर ही बैठा रहा। 

कुछ ही देर में करन और शिवम का पैर फिसलने पर दोनों गहरे पानी में चले गए। यह देख अंकित ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर राहगीरों ने आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस को सूचित किया। 

सिकंदरा पुलिस की सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने गोताखोर बुलाकर दोनों बच्चों की खोजबीन शुरू की, लेकिन अंधेरा होने पर ऑपरेशन बंद करना पड़ा। वहीं हादसे की जानकारी दी तो करन और शिवम के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रविवार को मिले दोनों शव

रविवार को बलदेव पुलिस ने दोबारा गोताखोर यमुना में उतारे तो सुबह 6:30 बजे करन का शव मिल गया। छह घंटे बाद शिवम का शव भी मिल गया। इसके बाद दोनों के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शवों को ले गए।

तीनों बच्चे आखिर कैलाश पुल पर कैसे पहुंचे। यह किसी को नहीं पता। शाहगंज से इतनी दूर आखिर तीनों बच्चे किस गाड़ी में सवार होकर पहुंचे, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। 

अंकित अभी कुछ बता नहीं पा रहा है। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि शिवम के पिता की मौत हो चुकी है। मां प्राइवेट नर्सिंग होम में नौकरी करके बच्चों का लालन-पोषण कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें