बहादुरगढ़। 220 केवी सब-स्टेशन नूना माजरा में स्थित 100 एमवीए, 220/33 केवी ट्रांसफॉर्मर टी-5 पर तेल रिसाव की समस्या को ठीक करने के लिए 25 जनवरी रविवार को दो घंटे का शटडाउन प्रस्तावित किया गया है। शटडाउन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रहेगा।
सब-स्टेशन नूना माजरा के एसएसई द्वारा यूएचबीवीएनएल बहादुरगढ़ के एक्सईएन को पत्र लिखकर शटडाउन की अनुमति मांगी है। शटडाउन के दौरान पांच 33 केवी फीडर प्रभावित रहेंगे जिनमें 33 केवी मंडोठी, 33 केवी गर्ग सेल, 33 केवी सोलधा, 33 केवी सेक्टर-10 व 33 केवी एचएसआईआईडीसी फीडर शामिल हैं।
इन क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।