फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज अदा कर रहे थे, निर्माणाधीन मस्जिद गिरने से एक की मौत, कई घायल

Fri, 09 Dec 2016 11:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मलबे के नीचे दबा युवक - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में लिसाड़ीगेट के न्यू इस्लामनगर में बृहस्पतिवार शाम को निर्माणाधीन मस्जिद गिर गई। मलबे में दबकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गये। जेसीबी और क्रेन की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव निकाला गया। घटना के समय मस्जिद में हुजरा के सामने एक दर्जन लोग नमाज पढ़ रहे थे जिन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। 
विज्ञापन

2 of 5
मलबे के नीचे युवक की तलाश करते लोग - फोटो : अमर उजाला
लक्खीपुरा के समीप न्यू इस्लामनगर गली-28 में कूबा मस्जिद का निर्माण चल रहा है। दो माह पहले मस्जिद के निर्माण के लिए पिलर खड़े कर दिये थे। मौलाना हकीमुद्दीन ने शेरगढ़ी निवासी हरीश को मस्जिद के निर्माण का ठेका दे रखा था। बृहस्पतिवार को मस्जिद में पहली मंजिल के लिए लिंटर डाला जा रहा था, शाम के करीब पांच बजे आधे भाग पर लिंटर डाला गया। इसके बाद ठेकेदार और मजदूरों ने आधा लिंटर शुक्रवार को डालने की बात कही।

 
विज्ञापन

3 of 5
मलबे की सफाई करती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार शाम 5.30  बजे लिंटर के नीचे पांच लोग काम कर रहे थे। मौलाना मस्जिद के मजरा और उसके सामने पड़े टीन शेड में कुछ लोगों के साथ नमाज अदा कर रहे थे। इस बीच अचानक मस्जिद के पिलर खिसकने शुरू हो गये। जैसे ही मजरा का टीनशेड पर मलबा आकर गिरना शुरू हुआ तो वहां मौजूद लोग जान बचाकर भागने लगे। तब तक बिल्डिंग भर भरागर गिर गई। 

 

4 of 5
मलबे में दबे लोगों को बचाते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
इसमें मेडिकल क्षेत्र के शेरगढ़ी निवासी सचिन 19 पुत्र ऋषिपाल और संजय दब गये। जबकि सचिन का पिता ऋषिपाल, अमित और ठेकेदार हरीश को भी चोट लग गई। सूचना के आधा घंटे बाद यूपी 100 की पुलिस और लिसाड़ीगेट पुलिस पहुंची। दो घंटे की मशक्कत के बाद सचिन को निकाला गया, लेकिन तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल में सचिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं सचिन का साथी संजय नहीं मिल सका। जिसकी तलाश की जा रही थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोगों से सहयोग की अपील करते सीओ रणविजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी आालोक प्रियदर्शी ने बताया कि प्रशासन की टीम मस्जिद निर्माण के मानकों की जांच करा रही है। मलबे में दबकर एक युवक की मौत हुई है। जांच में सामने आया है कि मलबे में अन्य कोई नहीं दबा है। फिर भी मलबे को एक तरफ से हटाया जा रहा है।
                         
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें