फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा-यूपी में फोन के जरिए फैला था भ्रूण परीक्षण का जाल

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अवैध लिंग जांच के मामले में फरार चल रहे आरोपी अश्वनी ने झज्जर, बहादुरगढ़, सोनीपत सहित हरियाणा व उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जानकारों के जरिये अपना नंबर फैला रखा था। उसी नंबर पर लोग उससे संपर्क करते थे। विभाग को भी उसका नंबर गुप्त सूत्र के जरिये मिला। इसके बाद ही उसके साथ संपर्क कर 35 हजार रुपये में डील तय की थी।
विज्ञापन

बीते रात विभाग ने छापामारी की थी। हालांकि आरोपी एजेंट अश्वनी टीम को देखकर फरार हो गया। वह छत के जरिये होता हुआ करीबन 10-12 घरों की छत को क्रॉस करते हुए भाग निकला। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी अश्वनी गाजियाबाद के ही एक निजी मेडिकल कॉलेज में एलटी के पद पर कार्य करता है।
छापामारी में पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले हैं। बलवान सिंह गाजियाबाद जिले के गढ़ी मेरठ रोड निवासी है वहीं दूसरा आरोपी वसीम हापुड जिले के हाफिजपुर स्थित उबारपुर गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

बलवान सिंह अपने साथी वसीम की पोर्टेबल मशीन से अल्ट्रासाउंड करता था जबकि फरार आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एचआईजी प्रताप विहार सेक्टर-11 विजय नगर निवासी अश्वनी कुमार ग्राहक उपलब्ध करवाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें