फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
-फोटो 81 : विद्यार्थियों को जागरूक करती वक्ता। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति गर्ग के निर्देशन में पुलिस द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को अपराध से बचाव के साथ-साथ जागरूक, आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्कूलों का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया।
विज्ञापन

भीमराव अंबेडकर मिडिल स्कूल, बहादुरगढ़ में सेल्फ डिफेंस टीम ने विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ को नशे के दुष्प्रभाव, सड़क सुरक्षा, डायल-112 तथा साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। बच्चों को समझाया गया कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार के भविष्य को प्रभावित करता है। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और साइबर ठगी से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
नूना माजरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। टीम ने बताया कि सेल्फ डिफेंस केवल हमले से बचने की कला नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का माध्यम है।
विज्ञापन

पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे परिवार व मित्रों को भी नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भय पैदा करना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें