फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से शीतलहर का प्रकोप होगा खत्म

Sat, 14 Jan 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शुक्रवार को नई दिल्ली में मौसम का मजा लेतीं लड़कियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में पांच दिन से चल रहे शीतलहर का प्रकोप रविवार से खत्म होगा। पश्चिमी विक्षोभ से शुरू शीतलहर 14 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के सिस्टम से खत्म होगी। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14-17 जनवरी के बीच बर्फ पड़ेगी।
विज्ञापन



हालांकि, शनिवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व उप्र में कहीं-कहीं शीतलहर परेशान करेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 15 जनवरी तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 जनवरी को कहीं-कहीं भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी दी गई है।


न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन शनिवार सुबह घना कोहरा परेशान कर सकता है।  वहीं दिल्ली-एनसीआर में 15 जनवरी की रात से 16 जनवरी की सुबह तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 15 जनवरी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि भी देखने को मिलेगी, जिससे रात और सुबह की सर्दी में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली में शुक्रवार को ठंड में मौसम का आनंद लेतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसारत पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व पूर्वी यूपी में शीतलहर जारी रही। पूर्वी यूपी में दिन भी सर्दी रही। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर के तापमान में मामूली सुधार हुआ लेकिन न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तो अधिकतम तापमान 1 डिग्री नीचे ही रहा।

उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी क्षेत्र समेत पश्चिम यूपी के कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो न्यूनतम तापमान ज्यादातर हिस्से में 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी पश्चिम यूपी में ज्यादातर जगह, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में कई जगह, हिमाचल और उत्तराखंड में कहीं-कहीं 1-3 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। पूर्वी यूपी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे रहा।


दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री तो नोएडा में 19 डिग्री और गुड़गांव में 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान गुड़गांव में 3.5 डिग्री और दिल्ली के लोधी रोड पर 3 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 45-100 फीसदी के बीच रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें