फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआई समिट में प्रदर्शन विवाद: जगदलपुर में किरण देव का राहुल गांधी पर हमला, देश की छवि खराब करने का लगया आरोप

Sat, 21 Feb 2026 04:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

नई दिल्ली में एआई समिट के दौरान हुए नग्न प्रदर्शन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह कृत्य देश की छवि को नुकसान पहुंचाने और वैश्विक मंच पर भारत को शर्मिंदा करने की कोशिश है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए नग्न प्रदर्शन को भारत को अपमानित करने की सोची-समझी साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राजनीति के निचले स्तर पर गिर गए हैं, जहां कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजनीतिक पोस्टर लेकर दुनिया के बड़े एआई इम्पैक्ट समिट में निर्वस्त्र होने का निर्देश दिया गया। देव ने कहा कि यह प्रदर्शन कांग्रेस के पतन, निर्लज्जता और मानसिक दिवालियापन का परिचायक है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि राहुल गांधी के उकसावे पर की गई यह हरकत कांग्रेस पार्टी के वैचारिक पतन को उजागर करती है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नवाचार, प्रगति और राष्ट्र निर्माण के लिए आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस केवल व्यवधान और नकारात्मकता का प्रतीक बन गई है। देव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने एआई इम्पैक्ट समिट को बदनाम करने की साजिश पहले ही रच ली थी। राहुल गांधी के इशारे पर लोगों को इकट्ठा किया गया, उन्हें शिखर सम्मेलन के लिए पंजीकृत कराया गया और फिर इस कृत्य के लिए उकसाया गया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का रास्ता चुना और पूरी दुनिया के सामने भारत को शर्मिंदा करने की कोशिश की। उनका कहना है कि राहुल गांधी भारत को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकते। देव ने कहा कि आज भारत जी 20 और एआई समिट जैसे वैश्विक सम्मेलनों की मेजबानी कर रहा है, यह बदलाव कांग्रेस स्वीकार नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें