फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंगलाजिन माता मंदिर चोरी कांड: जगदलपुर पुलिस ने ओडिशा सीमा से एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दो अब भी फरार

Sat, 21 Feb 2026 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बकावंड स्थित हिंगलाजिन गिरोला मंदिर में सितंबर 2025 में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने ओडिशा सीमा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन हजार रुपये और मोबाइल जब्त किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में सितंबर 2025 में बकावंड स्थित हिंगलाजिन गिरोला मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। इस घटना में आरोपियों ने माता के पहने हुए हार व कुछ जेवरात चुराकर फरार हो गए थे। पुलिस की टीम लगातार ओडिशा में नजर बनाए हुए थी। इसी मामले से जुड़े एक आरोपी की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन हजार रुपये और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। वहीं, इस मामले में फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 7-8 सितंबर 2025 की रात 10 बजे से सुबह छह बजे के बीच चोरों ने गिरोला गांव स्थित हिंगलाजिन माता मंदिर से माता के गले में पहने दो सोने के हार, एक सोने की नथनी और एक छोटा चांदी का मुकुट चुरा लिया था। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। आरोपियों की सूचना देने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की गई थी। जांच के दौरान आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की लगातार जांच की गई और आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस की एक टीम को ओडिशा राज्य भेजा गया।

लगातार जांच के दौरान पांच माह बाद 21 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी जंगल में छिपा है। सूचना मिलते ही टीम ओडिशा राज्य की सीमा से लगे धरनीगुड़ा-कोरटा गांव के जंगल में पहुंची और संदिग्ध को घेर लिया। आरोपी को पकड़कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम नवीन हरिजन उर्फ बडू (36 वर्ष) निवासी किरणगुड़ा थाना बिसिंगपुर, हाल ग्राम दुबलीखोटा थाना जयपुर जिला कोरापुट बताया।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि उसने अपने दो अन्य साथियों टूना हरिजन और माधव हरिजन के साथ मिलकर गिरोला स्थित हिंगलाजिन माता मंदिर से सोने-चांदी के गहने चोरी किए थे। चोरी के गहने बेचकर मिले पैसे आपस में बांट लिए थे। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अन्य आरोपी टूना हरिजन और माधव हरिजन फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें