फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले वाट्सएप पर सुसाइड नोट डालने वाली युवती ने कर ली खुदकुशी

Tue, 19 Apr 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्वालियर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पूर्व वाट्सएप पर आत्महत्या की धमकी देने वाली युवती ने सोमवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए मकान मालकिन व उसकी ननद को जिम्मेदार ठहराया है और आरोप लगाया कि ये दोनों उस पर समलैंगिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रही थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने  रेलवे स्टेशन के मल्टी फंक्शनल कांपलेक्स के होटल एम्बीयंस में आत्महत्या की। 

घटना का पता उस समय चला जब युवती के कमरे की सफाई करने के लिए होटल कर्मी कमरे में गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कौशल ने बताया कि  युवती ने होटल में अपना नाम सविता राणे निवासी वर्ली मुंबई, महाराष्ट्र दर्ज करवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल के कमरे में पहुंचकर की खुदकुशी

हाल ही में वह उपनगर मुरार ग्वालियर में रहती थी और एक स्कूल में बतौर अकाउंटेंट काम करती थी। उसने रविवार को ही होटल पहुंच कर किराए पर कमरा लिया था। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। 

बताया जा रहा है कि शनिवार को भी इस युवती ने आत्महत्या करने की बात कहते हुए एक मैसेज वाट्सएप पर डाला था तब उसके मित्रों व परिचितों ने समझाबुझा कर उसे आत्महत्या करने से रोक लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें