फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता फोरम ने शिकायतकर्ता के आवेदन को किया खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। उपभोक्ता फोरम ने तुंबाहेड़ी निवासी बलवान सिंह की शिकायत खारिज कर दी है। 29 सितंबर 2020 को शिकायत में बलवान ने बताया कि उन्होंने स्वराज 735 मार्क का एक ट्रैक्टर खरीदा था जिसका बीमा मैग्मा एमडीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी से 22 अक्तूबर 2020 को कराया था।
गत 23 अक्तूबर 2020 को दुर्घटना हो गई। घटना की जानकारी बीमा कंपनी को दी गई। बीमा कंपनी के सर्वेयर ने मौके का दौरा किया और वाहन की मरम्मत के पूरे खर्च का भुगतान करने का आश्वासन दिया। सर्वेयर के आश्वासन पर एक्सीडेंट वाले वाहन को मरम्मत के लिए एजेंसी के पास भेजा गया, जिस पर लगभग 120000 रुपये का खर्च आया, जिसका भुगतान करने से बीमा कंपनी ने करने से मना कर दिया। उसका भुगतान शिकायतकर्ता ने जेब से किया। इस केस की सुनवाई फोरम के अध्यक्ष डॉ. शहाबुद्दीन, सदस्य वीना रानी ने की।
विज्ञापन

सुनवाई में बीमा कंपनी ने बताया कि दुर्घटना के समय संबंधित वाहन मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 39 के प्रावधानों के अनुसार पंजीकृत नहीं था, जिस कारण दुर्घटना के लिए उनकी कोई देनदारी नहीं बनती है।
विज्ञापन

वाहन को एक्सि बैंक लिमिटेड नारनौल के पास बंधक के रूप में दर्ज किया गया है। हालांकि फाइनेंसर को इस मामले में एक आवश्यक पक्ष के रूप में शामिल नहीं किया गया है। यह भी शिकायतकर्ता की ओर से एक गंभीर चूक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें