फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: राजस्थान में सात डिग्री सेल्सियस तक गिरा रात का तापमान, 14 फरवरी से फिर बढ़ेगी गर्मी

Mon, 13 Feb 2023 10:09 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से हो रही तापमान में बढ़ोतरी अचानक रुक गई है। उत्तरी सर्द हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में एक से सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सात डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सीकर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस से लुढ़क कर छह डिग्री पर आ गया है। जयपुर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री घटकर 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। करीब सभी शहरों में दिन का तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को पारे में बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं, लेकिन 14-15 फरवरी को एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन


नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में फिर से तापमान में गिरावट आ रही है, जिसका असर रविवार शाम से ही प्रदेश में देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है,  जिसके कारण अगले कुछ दिनों तक तापमान में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट और हो सकती है।

हिमालय के पहाड़ी इलाकों से मैदानी भागों में आ रही ठंडी हवाएं
हिमालय के पहाड़ी इलाकों से चलने वाली ठंडी हवाओं का असर उत्तर भारत के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है, जिससे तापमान गिर गया है। इसके कारण प्रदेश के कई जिलों में सर्दी बढ़ गई है। सीकर, चूरू, झुंझुनूं, बीकानेर और सीकर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में ठंडी हवाओं का असर 14-15 फरवरी तक रहने के आसार हैं, उसके बाद पारा फिर से बढ़ने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें