13जेएनडी20: खिलाड़ी तान्या मलिक को सम्मानित करते हुए। स्रोत: कोच
जींद। भंभेवा स्थित तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। कबड्डी, दौड़, रस्साकशी और लंबी कूद सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन कल्याण सिंह संधू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना भी विकसित करते हैं।
इस अवसर पर स्कूल की होनहार छात्रा तान्या मलिक को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। तान्या ने यूथ ओलंपिक गेम्स डकार-2026 में रजत पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसकी उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने खुशी जताई और इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।