फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर तानिया सम्मानित

विज्ञापन
13jjrp06- ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली छात्रा तानिया का स्कूल में स्वागत करते स्टाफ सदस्य। स्रोत : स
विज्ञापन
फोटो-6
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर अंडर-17 नेशनल ओपन कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने वाली छात्रा तानिया पुत्री जयपाल के सम्मान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुडडन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार की तरफ से तानिया की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

समारोह में विद्यालय की प्राचार्या सुनीता देवी ने तानिया को सम्मानित करते हुए कहा कि उसकी मेहनत, अनुशासन और लगन ने विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय स्टाफ ने तानिया को 5100 रुपये, पूर्व सरपंच अजीत दवारा 5100 रुपये, अंग्रेजी प्राध्यापिका सुषमा रानी द्वारा 1100 रुपये, राजकीय उच्च विद्यालय सरोला के इंचार्ज सत्य नारायण दहिया ने 1100 रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें