अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित भारत की आक्ट्राय पोस्ट व पाकिस्तान की इनायत पोस्ट के मध्य बकरीद के मौके पर शनिवार को मिठाइयों का आदान-प्रदान किया गया। पाकिस्तान रेंजर्स और सीमा सुरक्षाबल के अधिकारियों व जवानों ने एक दूसरे को पूरी गर्मजोशी के साथ गले मिलकर बकरीद की शुभकामनाएं दीं।
पाकिस्तान रेंजर्स के डीएसआर मोहम्मद रिजवान व सीमा सुरक्षाबल की 78वीं वाहिनी के कंपनी कमांडर रमेश यादव सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ।
पाकिस्तान रेंजर्स के डीएसआर मोहम्मद रिजवान ने भारत के लोगों को अपने देश के लोगों की तरफ से ईद-उल-अजहा की मुबारबाद दी।