भारत में लगातार आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। त्योहार को देखते हुए राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों को हाई अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया गया है। लेकिन, अब जो खबर आ रही है वह और भी चौंकाने वाली है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, खतरनाक आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के करीब 250 से भी ज्यादा आतंकी सीमापार से दाखिल हो चुके हैं। ये सभी आतंकी गुलाम कश्मीर में की गई सर्जिकल स्ट्राइक से पहले ही कश्मीर में घुसपैठ कर चुके हैं।
Nowshehra (Jammu and Kashmir): Security tightened along the Line of Control (LoC). pic.twitter.com/B5sLBIDwM3
— ANI (@ANI_news) October 10, 2016
28 और 29 सितंबर की रात को भारतीय सेना की तरफ से पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों से लांचपैड नष्ट कर दिये थे । इस सर्जिकल स्ट्राइक में सेना ने आतंकियों के 7 कैंपो को तबाह कर दिया था जिसमें 38 आतंकियों के मारे जाने की खबरें आई थी । गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक घाटी में घुसपैठ किये इन आतंकियों ने किसी बड़े हमले की साजिश की हो सकती है, जिसे लेकर सीमांत इलाकों समेत सारे देश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं
More than 250 LeT & Hizbul Mujahideen terrorists have infiltrated into Kashmir valley,had infiltrated before the #surgicalstrike:MHA Sources
— ANI (@ANI_news) October 10, 2016
सरहद पर सेना पूरी तरह से अलर्ट
एलओसी पर तैनात जवान
- फोटो : ANI
आतंकियो की घुसपैठ की खबरो के बीच भारत पाक सीमा पर सेना के जवान पहले से ही पूरी तरह एलर्ट पर हैं । सेना के जवानों को सरहद के पास किसी भी संदिग्ध गतिविधि के दिखने पर बिना देर किये सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए हैं । इसी बीच भारत पाक सीमा पर भी सेना की अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया गया है ।
पाकिस्तान की ओर से भी सीमा पार से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है । ऐसे में भारतीय सेना ने सरहद पर किसी भी अप्रिय हालात से निपटने की पूरी तैयारी की गई है । सीमांत क्षेत्रों के तमाम गांवों को पहले ही खाली कराया जा चुका है । इसके साथ ही सीमा से सटे 5 किमी के इलाके में बीएसएफ के कहने पर धारा 144 लागू की गई है । एलओसी के पास सेना के जवान पाकिस्तान की हर गतिविधि पर पूरी नजर रख रहे हैं ।
वहीं सैन्य ठिकानों समेत सीमा से सटे सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं । सेना की इसी चौकसी के कारण बारामुला और नौगाम में आतंकियों की साजिश को नाकाम किया जा चुका है । इस दौरान सेना की कार्रवाई में आधा दर्जन से ज्यादा आतंकियों को ढ़ेर किया जा चुका है ।
दिल्ली में संसद भवन की सुरक्षा में इजाफा
संसद भवन
- फोटो : File Photo
आतंकियो की इतनी बड़ी घुसपैठ के इनपुट के बाद दिल्ली में संसद भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है । जानकारी के मुताबिक संसद में सुरक्षाबलों की संख्या में इजाफा किया गया है । इसके लिए संसद में सीआरपीएफ के जवानों की संख्या को बढ़ाने के लिए निर्णय लिए गए हैं ।
सूत्रों के मुताबिक संसद की सुरक्षा के लिए तैनात होने वाली केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है । इन सभी जवानों को वापस ड्यूटी पर लौटने के निर्देश जारी हो गए हैं । साथ ही संसद के आसपास दिल्ली पुलिस की पीसीआर गाड़ियों की पेट्रोलिंग को बढ़ा दिया गया है । सुरक्षाबल संसद भवन के आसपास आने वाले हर व्यक्ति पर पूरी निगरानी रख रहे हैं ।
दशहरे पर देश भर में अभेध सुरक्षा इंतजाम
सुरक्षा के इंतजाम
- फोटो : अमर उजाला
दशहरे के त्योहारों के चलते शहर के प्रमुख इलाकों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए आईबी ने पहले ही रेड अलर्ट जारी कर दिया है । इसके अलावा सीमा से सटे राज्यों में आतंकी हमले की आशंका के इनपुटों के बाद से खुद गृहमंत्री ने सीमा से सटे राज्यों के साथ बैठक करके सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा की है ।
सभी राज्यों को सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखने और आपातकालीन स्थिति में निपटने के लिए सभी तरह के इंतजाम कर लेने के निर्देश दिए गए हैं । जम्मू समेत कई बड़े शहरों में सुरक्षाबलों द्वारा आतंकी हमले से निपटने की कार्रवाई की मॉक ड्रिल भी की जा चुकी है । स्थानीय पुलिस समेत विशेष सुरक्षाबलों के जवान लगातार हालातों पर नजर रखे हुए हैं ।