फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं में 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। उच्चतर शिक्षा विभाग ने विभिन्न कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम समेत स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तीसरी बार बढ़ाकर 12 जुलाई कर दी है। अब विद्यार्थी 12 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ के प्रशासनिक प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में बीए की 280, बीएससी (फिजिकल साइंस) की 160, बीएससी (लाइफ साइंस) की 80 तथा बीकॉम की 80 सीटें निर्धारित हैं। इसके अलावा स्नातकोत्तर स्तर पर एमए (इतिहास) की 40 और एमए (भूगोल) की 60 सीटें उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 359 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने से उन विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर सके। उन्होंने विद्यार्थियों से बढ़ी हुई समयावधि का लाभ उठाकर समय पर आवेदन करने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संशोधित प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार प्रथम मेरिट सूची 22 जुलाई तथा द्वितीय मेरिट सूची 29 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके साथ ही दस्तावेज सत्यापन, फीस जमा कराने और प्रवेश से संबंधित अन्य गतिविधियों की तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें