फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी के दो छात्रों की शोपियां में संदिग्ध मौत, ड्रग ओवरडोज का मामला होने की आशंका

Tue, 29 Aug 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
संदिग्ध मौत से सनसनी - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
राजोरी जिले के अलग-अलग इलाकाें से तीन युवकों की कश्मीर घाटी में संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। रविवार को थन्नामंडी के एक युवक का शव काजीकुंड इलाके से मिला था, जबकि मंगलवार को दो युवकों के शव शोपियां क्षेत्र से बरामद हुए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कश्मीर घाटी के शोपियां जिले के दूरदराज के गांव में एक बगीचे मेें दोनों छात्रों के शव को देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक छात्रों में मोहम्मद अथर पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी मलहोट दरहाल और उमर सोहेल पुत्र आसिफ इकबाल निवासी राजोरी शामिल हैं। उमर की जेब से मिले उसके दसवीं कक्षा के बोर्ड के रजिस्ट्रेशन कार्ड से उसकी पहचान हुई कि वह राजोरी पब्लिक स्कूल का छात्र था। वहीं अथर के पहचान पत्र के अनुसार वह बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र था। पुलिस को मृतक दोनों छात्रों के पास से ब्राउन शुगर, सिगरेट और कुछ गोलियां बरामद हुई हैं। 

सूत्रों के अनुसार प्राथमिक जांच से लगता है कि नशे की ओवरडोज से दोनों की मौत हुई होगी, लेकिन दोनों ने नशे की ओवरडोज खुद ली है या किसी ने उन्हें नशे की ओवरडोज देकर हत्या की, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि दोनों के शोपियां में किस-किस से संबंध थे। पुलिस दोनों के परिवारों से उनके मोबाइल नंबर लेकर कॉल डिटेल खंगालने की तैयारी में भी है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

काजीगुंड से रविवार को भी मिला था एक शव

प्रतीकात्मक चित्र
इस संबंध में शोपियां के जिला मजिस्ट्रेट एवं डीसी एजाज असद ने बताया कि शोपियां जिले के दूरदराज गांव से मिले दोनों शवों का पोस्टमार्टम करने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिए गए हैं। दोनों छात्र शोपियां के दूरदराज के गांव में कैसे पहुंचे।

उनके पास से मिली चीजें उनकी थीं या किसी ने उनके पास रखी। यह जांच के बाद ही सामने आएगा। डीसी के अनुसार दोनों छात्रों के शरीर पर चोट के कोई निशान भी नहीं थे। अभी मौत के कारणों को लेकर कुछ भी कहना ठीक नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा। 

गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को काजीकुंड इलाके से थन्नामंडी निवासी अमजद सम्याल पुत्र शब्बीर सम्याल का शव मिला था। अमजद के शरीर पर भी चोट के कोई निशान नहीं थे। उसकी मौत के पीछे भी नशे की ओवरडोज की आशंका जताई गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें